चौरीचौरा: ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की हुई मौत
चौरी चौरा थाना क्षेत्र करमहा में रविवार को सात बजे एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार फुलवासी देवी पत्नी स्व. शिवमंगल निवासी बिलारी कार्य से तरकुलहा जा रही थी तभी करमहा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।