झारखंड मंत्री की बेटी समेत चार युवाओं की सड़क दुर्घटना में मौत
हजारीबाग/झारखंड: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह और उनके तीन साथियों वंशिका, नमन और सार्थक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने इस हादसे के माध्यम से ट्रक की सुरक्षा व्यवस्था, हाईवे पेट्रोलिंग, समान संवेदना और अभिभावकों की जिम्मेदारी पर चिंता जताई है।
रात के समय हाईवे पर बिना पर्याप्त चेतावनी संकेत के खड़े ट्रक की सुरक्षा, हाईवे पेट्रोलिंग की भूमिका और दुर्घटना से पहले खड़े वाहनों की जांच पर सवाल उठाए गए हैं। डॉ. मोइत्रा ने बताया कि मंत्री की बेटी की मौत की चर्चा अधिक हुई, जबकि अन्य तीन युवाओं के परिवारों के प्रति भी समान संवेदना और सम्मान की आवश्यकता है। साथ ही, अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा और नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया है।
चार परिवारों के इस दुखद हादसे ने पूरे समाज के लिए सड़�