देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल
देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल निर्धारित है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने ग्राहकों के लिए सूचना जारी करते हुए अपील की है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम 27 सितंबर तक निपटा लें। इसमें कैश निकासी, बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम और चेक/ड्राफ्ट सहित अन्य आवश्यक कार्य शामिल हैं।
27 सितंबर के बाद बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और अपने बैंकिंग कार्य समय पर पूरा कर लें। इस हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं में बाधा आ सकती है और ग्राहकों को असुविधा हो सकती है।
Barkatha, Hazaribagh | Sep 26, 2026