झांसी: झांसी में वकीलों ने युवती को पीटा, डीएम से शिकायत कर निकली तो परिसर में फिर दौड़ाकर पीटा
Jhansi, Jhansi | Mar 28, 2025 झांसी न्यायालय परिसर में वकीलों ने युवती को जमकर पीट दिया। बचने के लिए युवती डीएम कार्यालय परिसर में पहुंची तो वहां भी उसकी पिटाई की गई। उसकी गलती ये थी कि वह वकील द्वारा दूसरी महिला को पीटे जाने से रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी से गुस्साए वकीलों ने युवती को पीट दिया। वहीं घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।