बांका: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बांका में निकाली गई जागरूकता रैली, एडीएम ने दिखाई हरी झंडी
Banka, Banka | Jun 12, 2026 विश्व बाल निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह बांका के आरएमके मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई। सुबह 7:00 बजे आयोजित इस रैली को बांका के एडीएम अजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बाल श्रम के खिलाफ नारे लगाए।