परसौनी: परसौनी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रामनवमी पर्व को लेकर की गई विशेष पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति
परसौनी थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में रामनवमी पर्व को लेकर विशेष पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष पुलिस बलों की तैनाती की गई है।