कुमारखंड: कुमारखंड 12 में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालते समय हाथ कटने से युवक घायल, इलाज के लिए रेफर
कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड पंचायत स्थित कुमारखंड वार्ड 12 में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे गेहूं के फसल तैयारी करने के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति असंतुलित होकर दाया हाथ थ्रेसर मशीन में जाने से कट गया। घायल होने पर परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।