हज़ारीबाग: चुरचू में हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया सड़क जाम
चुरचू में हाथी हमले के विरोध में सड़क जाम हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में हाथियों के हमले से छह लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर प्रशासन पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।