Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

बेगूसराय में घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघ वार्ड संख्या-24 स्थित ठाकुरबाड़ी के सामने घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। मकान मालिक अशोक महतो ने बताया कि इंडियन गैस एजेंसी, वीरपुर से डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर लाया गया था। सुबह करीब आठ बजे सिलेंडर घर पहुंचा था। दोपहर करीब तीन बजे घरेलू उपयोग के लिए सिलेंडर को चूल्हे से जोड़ा जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद घर के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना में घर के कई सदस्य आग बुझाने के दौरान घायल भी हो गए। वहीं, हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग घटना के कारणों की जांच की मांग कर रहे हैं। #BreakingNews #bihar #बिहार Bihar Police Begusarai news Begusarai Nagar Nigam Begusarai Update #indangas #इंडियनgas

Bihar, India | Jul 15, 2026