बरेली: लेडी डॉक्टर का सनसनीखेज आरोप: पति ने मोबाइल हैक कर बनाई जिंदगी नर्क, दोस्तों और रिश्तेदारों को दी जान से मारने की धमकी
बरेली के भोजीपुरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां मेडिकल कॉलेज में तैनात एक जूनियर रेजिडेंट लेडी डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति ने उसका मोबाइल फोन हैक कर निजी जिंदगी में दखल देना शुरू कर दिया और उसके बैचमेट्स व रिश्तेदारों को फोन कर गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकियां