समस्तीपुर: इंद्रवारा गांव से पुलिस ने लड़ाई झगड़ा मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
हलई थाने की पुलिस ने लड़ाई झगड़ा मामले में मनोज कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपने परिवार से ही लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।