शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दरअसल पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया तथा प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।