ईसागढ़: रूपनगर बहेरिया में चोरों ने सूने घर से नगदी और सामान चुराया, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रूपनगर बहेरिया में सूने घर से चोरों ने नगदी और समान चोरी कर लिया, रविवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार मानक चौक निवासी राजकुमार लोधी ने थाना ईसागढ़ में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनका मकान पन्ना वाली कॉलोनी, नई तहसील के सामने स्थित है वह गर्मीयों की छुट्टी में परिवार सहित अपने गांव मानक चौक गए हुए थे |