जरीडीह: बाराडीह में तीन दिवसीय "श्री हरिनाम" संकीर्तन का कुंज विलाश के साथ हुआ समापन
Jaridih, Bokaro | Apr 25, 2024 बाराडीह गाँव मे तीन दिवसीय " श्री हरिनाम" संकीर्तन का का समापन कुंज विलाश के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान पश्चिम बंगाल के संकीर्तन गायिका रुक्मणि दासी ने रामायण व श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान श्री हरिनाम संकीर्तन सुनने गांव के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। वही गायिका रुक्मणि दासी के द्वारा भगवान श्री हरि के कथा का वर्णन सभी लीलाओं के साथ किया।