झालरापाटन: झालावाड़ में स्वास्थ्य शिविर: पहले दिन 4500 लोग शामिल, स्वस्थ जीवन के गुर सिखाने वाला निःशुल्क कैंप 6 दिन चलेगा
झालावाड़ में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित 6 दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शनिवार को राधा रमण ग्राउंड में शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही दिन करीब 4500 लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। यह शिविर आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क है।कार्यक्रम संयोजिका दीपशिखा अग्रवाल ने दोपहर 2बजे बताया शिविर में स्वस्थ जीवन आहार,व्यायाम और ध्यान की विधियां सिखाई जा रही है।