गिरिडीह: सिहोडीह में बंद घर में चोरी के बाद आगजनी, जेवर व सामान लूटे गए, पुलिस जांच में जुटी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह - पटेलनगर श्रीराम नगर कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।घटना को लेकर बुधवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि चोरों ने चोरी की घटना के बाद घर में आग भी लगा दिया।