आबापुरा: आंबापुरा क्षेत्र के सामापाड़ा खोड़ी पीपली गांव में खेत में मिला महिला का संदिग्ध शव, पति पर हत्या का आरोप
आंबापुरा क्षेत्र के सामा पाड़ा खोड़ी पीपली गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला। शुक्रवार दोपहर 3 बजे मृतका के परिजनों ने बताया की राजु पत्नी मनु निवासी सामा पाड़ा खोड़ी पीपली के रूप में हुई है।राहगीरों ने खेत में शव देखा और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही आंबापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।