धनौरा: गजरौला के मोहल्ला सुल्तान नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
गजरौला के मौहल्ला सुल्तान नगर गली नम्बर तीन निवासी 20 वर्षीय मोहित ने पड़ोसी गली में किराए के कमरे पर रहने वाले अपने दोस्त आकाश के कमरे पर फांसी लगा ली। आत्महत्या की वजह अभी तक की पुलिस जांच में पिता से कहासुनी होने की सामने आई है। मृतक BCA प्रथम का छात्र था और IFTM युनिवर्सिटी में पढ़ता था। चौपला चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेजा है।