एटा: बागवाला पुलिस ने अलग-अलग गांव के रहने वाले पांच आरोपियों को शांति भंग के मामले में किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के चलते बागवाला पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए शांति भंग के मामले में अलग-अलग जगह के रहने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है