कर्वी: डिफेंस कॉरिडोर के शिलान्यास से पहले चित्रकूट में सुरक्षा सख्त, एसपी ने लिया जायजा
चित्रकूट, बुधवार दोपहर 12 बजे: डिफेंस कॉरिडोर के तहत BEL इकाई के प्रस्तावित शिलान्यास कार्यक्रम से पहले S.Pअरुण कुमार सिंह ने पहाड़ी स्थित स्थल का निरीक्षण किया। रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पिकेटिंग, बैरिकेडिंग, यातायात, फायर व एंबुलेंस व्यवस्थाएं परखी गईं। कार्यक्रम में बहुस्तरीय सुरक्षा और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।