ग्राम भाद में आयोजित जनकल्याण शिविर में शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में 84 आवेदन प्राप्त हुए तथा विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी देकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया।