बांसवाड़ा: देवलिया गांव में मारपीट के मामले में 6 जनों के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवलिया गांव मे मारपीट का मामला सामने आया हे। शुक्रवार दोपहर 12 बजे मेरी जानकारी के अनुसार प्रार्थीया कांता पत्नी प्रभुलाल ताबियार निवासी देवलिया ने उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए गांव के हीं विठला सूर्या, बापू, बदरीश,श्रीमती हीरा देवी, श्री मति बलीदेवी, सहित छः जनों के खिलाफ सदर थाने मे नामजद रिपोर्ट दी हे।