सिमडेगा: अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की क्राइम बैठक, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश
सिमडेगा: सोमवार को सुबह 10:20 बजे पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे की अध्यक्षता में क्राइम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों ने भाग लिया। एसपी ने लंबित कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण, वारंट तामिला, वाहन जांच, कानून-व्यवस्था एवं जन शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।