हमीरपुर: नरायनपुर गांव में नमामि गंगे की पाइपलाइन में लीकेज से बह रहा है हजारों लीटर पानी
क्षेत्र के नरायनपुर गांव में नमामि गंगे की पेयजल पाइपलाइन में लीकेज होने से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। वहीं हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद लीकेज को दुरुस्त नहीं कराया गया। नरायनपुर गांव निवासी महेश साहू ने बताया कि उनके दरवाजे के सामने से नमामि गंगे योजना की पाइपलाइन निकली हुई है।