हैदरगढ़: नई सड़क स्थित आवास पर पहुंची मुस्लिम महिला की मदद की राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने, बीमार बच्चे के इलाज के लिए दिए ₹14 लाख
बाराबंकी में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने एक मुस्लिम महिला के बीमार बच्चे के इलाज के लिए 14 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। नई सड़क स्थित मंत्री आवास पर नजमीन नामक महिला अपने चार वर्षीय बेटे मोहम्मद साद के गंभीर इलाज के लिए मदद मांगने पहुंची थी। महिला ने बताया कि उसका बच्चा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।