सहारनपुर: गागलहेड़ी के चोरा खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग की भी चर्चा, चार घायल
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव चोरा खुर्द में बुधवार देर रात मजदूरी के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर जाट और कश्यप समाज में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों के अनुसार घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने की भी चर्चा है। मारपीट में चार लोग घायल हो गए।