अमानगंज: हिनोती में तेंदुए की दहाड़ से दहशत, शिकारी पुलिया में घुसा, घंटों बाद पिंजरे में कैद
अमानगंज-छतरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हिनोती ग्राम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक खतरनाक तेंदुआ रिहायशी इलाके के पास बनी पुलिया में जा घुसा। गांव के बीचों-बीच शिकारी की मौजूदगी से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई—लोग घरों में कैद हो गए और सड़क पर सन्नाटा पसर गया।