ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा नवीन दशहरा मैदान परिसर में आयोजित किया गया सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम
ब्यावरा नगर पालिका के द्वारा ब्यावरा शहर के नवीन दशहरा मैदान परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा मेरा योगदान अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव, एसडीएम गोविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।