खैर: अज्ञात वाहन की टक्कर से एयरफोर्स के अग्निवीर की मौत, घर छुट्टी पर आया था—परिवार का इकलौता दीपक बुझा
Khair, Aligarh | Apr 7, 2026 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ के खैर क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी निवासी एयरफोर्स के अग्निवीर विशाल चौधरी (23) की मंगलवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बुलेट से खेरेश्वर होते हुए गभाना की ओर जा रहे थे। लेखराज पुल के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।