हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने 945 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 945 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच पड़ताल थाना की एसआई चुंका को सुपुर्द की गई है।