खंडवा: बिजली बिल कम करो, किसानों को राहत दो'—कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खंडवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को गांधी भवन, खंडवा में जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के भौतिक सत्यापन की योजना पर विचार किया गया। साथ ही सोशल मीडिया