होशंगाबाद नगर: नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी ने युवती को भेजे फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज,तीन माह बाद FIR, एसपी ने दी जानकारी
नर्मदापुरम नगरपालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी (दैनिक वेतन भोगी) सुनील राजपूत के खिलाफ एक युवती को फेसबुक पर फर्जी आईडी से अश्लील मैसेज और फोटो भेजने का मामला दर्ज किया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा ने बताया पीड़िता की शिकायत के तीन महीने बाद साइबर सेल की आईपी एड्रेस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को नामजद किया है।