महागामा: तेतरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश शोभायात्रा, 108 महिलाओं और कन्याओं ने लिया भाग
Mahagama, Godda | Apr 16, 2026 प्रखंड के तेतरिया गांव में ग्रामीणों के सहयोग से श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया इस अवसर पर 108 महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुई। गाजे-बाजे के साथ कल शोभा यात्रा निकाली गई। कल शोभा यात्रा छोटा शिमला से बड़ा सिमडा होते हुए कथा स्थल तेतरिया गांव पहुंची। रास्ते में ग्रामीणों के सहयोग से शरबत और ठंडा पानी की व्यवस्था किया गया था।