हाथरस: गांव जाफराबाद में संपत्ति के विवाद को लेकर परिजनों में हुई मारपीट व्यक्ति हुआ घायल थाने हुई शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव जाफराबाद में संपत्ति के विवाद को लेकर परिजनों में ही मारपीट हो गई! इस मारपीट में कुंज शरण नाम का व्यक्ति सिर में डंडा लगने से घायल हो गया! अचानक से गाली गलौज के बाद हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया! घायल व्यक्ति की थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!