अमानगंज: गहदरा में चौथे दिन भी गरजा बुलडोजर, उजड़ते आशियानों के बीच पुनर्वास पर सवाल
Amanganj, Panna | May 16, 2026 पन्ना। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित गडरा गांव में प्रशासन की कार्रवाई लगातार चौथे दिन भी जारी रही। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आदिवासी एवं विस्थापित परिवारों के मकानों को हटाने की कार्रवाई की, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।