कैराना: कांधला में बुढ़ाना मार्ग पर चोरों ने किरयाना दुकान को बनाया निशाना, नकदी व सामान किया चोरी
Kairana, Shamli | Jun 27, 2026 कांधला में बुढ़ाना मार्ग पर किरयाना की दुकान स्थित है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पीड़ित पक्ष ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार रात दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। रात्रि में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और ताले तोड़कर वहां से लगभग 10—12 हजार रुपये की नकदी के साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिया। जब वह दुकान पर पहुंचे, तो घटना की जानकारी हुई।