अनूपपुर: प्रथम सावन पर मडदेउरा धाम से शिवलिंग चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
अनूपपुर जिले के फुनगा चौकी क्षेत्र के ग्राम कदमटोला स्थित मडदेउरा धाम से प्रथम सावन के दिन अज्ञात चोर शिवलिंग चोरी कर ले गए। सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग गायब देखा तो हड़कंप मच गया। घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।