तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बछरई निवासी श्री राम पुत्र ऊदई उम्र करीबन 52 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को खेत पर पड़ा हुआ मिला था।जहां सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नाराहट पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय रवाना किया था। जहां शव के पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया है।