बक्सर: बक्सर में 18 जुलाई को 'विशेष लोक अदालत': चेक बाउंस के केस का मौके पर निपटारा, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मिलेगी सुविधा
Buxar, Buxar | Jul 3, 2026 बक्सर चेक बाउंस के लंबित मामलों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 18 जुलाई 2026, शनिवार को व्यवहार न्यायालय बक्सर में 'विशेष लोक अदालत' लगाई जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा दयाल ने शुक्रवार को 12:30 बजे अपराह्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी