इटावा: बसरेहर थाना क्षेत्र में मुँह बोले चाचा ने अपनी ढाई वर्षीय भतीजी को बनाया दरिंदगी का शिकार, पुलिस ने शुरू की जांच
Etawah, Etawah | Apr 14, 2025 बसरेहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव मे बीते रविवार को घटी घटना ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मशार कर दिया। जहाँ गाँव के ही मुँह बोले चाचा ने मंदिर के पास खेल रही ढाई वर्षीय मासूम भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत के बाद महिला पुलिस ने रविवार व सोमवार की मध्यम रात्रि 1 बजे मासूम का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामला दर्ज कर लिया।