शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन में शुक्रवार को भारी मात्रा में अवैध शराब का विनिष्टीकरण किया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मालखाने में वर्षों से लंबित 59 मुकदमों से जुड़ी 1075 लीटर शराब को नष्ट कर दिया।