कोटर: दिव्यांगजन आकलन सह वितरण शिविर का पहला दिन सम्पन्न
Kotar, Satna | Apr 2, 2026 सतना सांसद श्री Ganesh Singh के प्रयास से उत्थान सेवा फाउंडेशन द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन गुरूवार को बिरला मार्केट #सतना के कम्युनिटी हॉल में प्रारंभ हो गया है। शिविर में प्रथम दिवस नगर निगम सतना के दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दिव्यांगता का आंकलन किया गया।