बहराइच: बाबागंज नहर पुलिया के पास दो बाइकों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ठोकर, एक की हुई मौत,दो घायल
जिले के बाबागंज नहर पुलिया के पास दो बाइकों को ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई वहीं दो घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि ट्रैक्टर ट्राली की ठोकर से एक की मौत हो गई। दो घायल हैं। जाच की जा रही है।