जशपुर: साहीडांड बाजार में मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, वन विभाग की लापरवाही का आरोप
साहीडांड के साप्ताहिक बाजार में शनिवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बाजारडांड से लगे सेमर पेड़ पर लंबे समय से 8-10 मधुमक्खी के छत्ते लटके हुए थे, लेकिन वन विभाग ने इसे हटाने की कार्रवाई नहीं की। दोपहर करीब 3 बजे अचानक आए तूफान के कारण छत्तों से बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़ गईं और बाजार में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।