मुज़फ्फरनगर: कागज़ जमा कराने के बहाने बंद मकान में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप, शिकायत के बाद धमकी देने का प्रयास
मुज़फ्फरनगर में एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपने सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे कागज़ जमा कराने के बहाने सुनसान मकान में बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश हुई। किसी तरह वह वहां से बच निकली। महिला ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है। अब उसे धमकी दी जा रही है। आरोपी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।