बड़वानी: बड़वानी: एसपी के निर्देशन में पानसेमल पुलिस ने 2 स्थाई फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
बड़वानी एसपी के निर्देशन में जिले की पानसेमल पुलिस ने 2 स्थाई फरार वारंटीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत है। आज बुधवार सुबह 9 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानकारी अनुसार विजय पिता शिवलाल सैनानी निवासी मोयदा ओर गणेश पिता दारासिंह सोलंकी निवासी पाडल्या को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।