ग्वालियर गिर्द: सड़क पार कर रहे मजदूर को भारी वाहन ने कुचला, आरोपी फरार
शहर के नारायण विहार कालोनी गेट के बाहर एक अज्ञात ट्रक ने मजदूर को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया, घटना रविवार तडके की है सडक पर आवाजाही नहीं थी। मृतक हल्के अहिरवार के भाई संतोष ने जब उसे तलाशा तब हल्के की लाश सडक किनारे पडी हुई थी।उसने गोला का मंदिर पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक को CCTV कैमरों की मदद से ढूंढ रही है।