कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पार्टी का 57वां स्थापना दिवस मनाया
कोईलवर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भाकपा माले पार्टी का 57 स्थापना दिवस मनाया गया। बता दे की सोमवार को दोपहर 3:00 से लेकर शाम के 5:00 बजे तक प्रखंड अंतर्गत बीरमपुर गीधा तथा अन्य गांवों में पंचायत प्रभारी श्री भगवान पासवान के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। श्री भगवान पासवान ने बताया कि 22 अप्रैल 1969 में पार्टी का स्थापना हुआ था।