कोईलवर: कोईलवर में महा परिवर्तन आंदोलन के तहत प्रखंड स्तरीय शिष्य मंडल के गठन के लिए आयोजित की गई बैठक
महा परिवर्तन आंदोलन के तहत जनता में एकता एवं राज्य की दयनीय स्थिति के प्रति जागरूकता लाने एवं राजनीति में फैली गंदगी को साफ करने के उद्देश्य से पूरे बिहार में प्रखंड जिला तथा राज्य स्तरीय शिष्टमंडल का गठन किया जा रहा है। इसी क्रम मे रविवार दोपहर 3:00 बजे कोईलवर में प्रखंड शिष्टमंडल का गठन करने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।