कोईलवर: बीरमपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक महिला की मौत । पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई। घटना के संबंध में मृत महिला के पति कमलेश धानुक ने बताया की सुबह हम मजदूरी करने गए थे। पत्नी के मौत की सूचना मिलने के बाद घर पर पहुंचे तो मेरी 30 वर्षीय पत्नी पलंग से नीचे संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई मेरे द्वारा उसे उठाकर रखा गया।